करणी सैनिकों ने सांसद के घर को घेरा,बुलडोजर लेकर पहुंचे,पुलिसकर्मियों से हुई झडप,देखें वीडियो-rana sanga news

https://youtu.be/X6zYUZMK4Cc?si=fsJlzBnUQa1jA204

rana sanga news  राणा सांगा पर अपमानजनक टिप्पणी का मामला
राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। राणा सांगा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर आज करणी सेना ने हल्ला बोला। करणी सैनिकों ने आज आगरा में सांसद के घर पर हमला कर दिया। 000 से ज्यादा कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर सांसद के आवास पर पहुंचे। वहां जमकर तोडफ़ोड़ और पथराव किया। झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद के घर के बाहर रखी 40 से 50 कुर्सियां तोड़ डालीं। मेन गेट तोड़कर घर के अंदर घुसने की भी कोशिश की। कार्यकर्ताओं ने सांसद के घर के बाहर खड़ी 10 से ज्यादा गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की। घटनास्थल से 1 किमी दूरी पर सीएम योगी का कार्यक्रम चल रहा था।

 

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। कार्यकर्ता जयश्री राम का नारा लगा रहे थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रास्ते में रोकने की कोशिश की, लेकिन वे एक्सप्रेस-वे से शहर के अंदर घुस गए। इधर, सुरक्षा को देखते हुए सपा सांसद की सोसाइटी के दोनों गेट बंद करा दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोई भी घर से बाहर नहीं निकलेगा।

 

करणी सेना के कार्यकर्ताओं के हंगामे को रोकने के लिए सपा कार्यकर्ता भी सांसद के घर पहुंच गए। उनकी करणी सेना के कार्यकर्ताओं से झड़प हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। हालांकि फिर भी हालात संभाल नहीं पाए। कई थानों की फोर्स पहुंची, तब जाकर पुलिस कार्यकर्ताओं को खदेड़ पाई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!