Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान की विधानसभा में गाय को राज्यमाता का दर्जा देने को लेकर हंगामा हो गया। जिसके बाद दो बार विधानसभा की कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा। जयपुर में गोहत्या और गाय को राज्यमाता का दर्जा देने से जुड़े सवाल के जवाब को लेकर विधानसभा में हंगामा हुआ। इस कारण विधानसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल के बाद चौथी बार स्थगित की गई है। दरअसल, बीजेपी विधायक बालमुंदाचार्य ने गाय को राज्यमाता का दर्जा देने और गोवंश तस्करी से जुड़ा सवाल पूछा था। जवाब में गोपालन मंत्री ने कहा कि गोहत्या रोकने कानून बना हुआ है।


जूली ने कहा- राज्यमाता के दर्जे पर भी साफ जवाब नहीं दिया। इस बीच कांग्रेस सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जूली ने कहा कि- पिछले सप्ताह जयपुर में ही गोहत्या हुई। हिंगोनिया गोशाला से गाय का सिर काटकर लाए, बीजेपी नेता का उसमें नाम है, उसे बचाने की कोशिश हो रही है। सरकार उस पर क्या कार्रवाई करेगी
इस पर बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उसका गुनेहगार खड़ा है। सदन में कांग्रेस विधायक पोस्टर लहराने लगे।
स्पीकर ने पोस्टर पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यहां पोस्टर दिखाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, आप प्लानिंग करके आए हो, मुझसे फिर सहयोग की उम्मीद मत करना।
पहले 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित की गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने का वक्त आया, कांग्रेस विधायक इससे पहले ही वेल में नारेबाजी करने लगे। गोहत्या करने वालों पर कार्रवाई की मांग वाले पोस्टर लहराए। कांग्रेस विधायक स्पीकर के आसन के सामने नारेबाजी करने लगे।

