सीएम शर्मा ने दिए सख्त निर्देश, कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज करों एफआईआर-Rajasthan News

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच देश में एलपीजी को लेकर काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसी बीच लगातार सरकार कह रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है। ऐसे में कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई को लेकर निर्देश जारी किए गए है।

 

प्रदेश में एलपीजी की सुचारु आपूर्ति और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गैस की कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूलने के मामलों में संबंधित संस्थाओं और व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएं। साथ ही बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी की जाए।

 

शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को एलपीजी आपूर्ति की नियमित समीक्षा करने और जमीनी हालात का फीडबैक लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों और गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाए तथा स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक भंडारण का मिलान भी अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों को संयुक्त टीम बनाकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में एलपीजी और आवश्यक वस्तुओं के गोदामों, एजेंसियों तथा वितरण केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!