Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बीकानेर के दो लोगों की हत्या की खबर सामने आयी है। घटना जैसलमेर से जुड़ी है। जहां पर बीकानेर के व्यापारी और मुनीम का मर्डर हुआ है।


जहां जैसलमेर मंडी व्यापारी और उसके अकाउंटेंट की हत्या से दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार बीती रात को यह हत्या की गयी है। जहां पर मंदिर के एक पुजारी ने खून से लथपथ बॉडी देखी थी।
ये बॉडी अनाज व्यापारी मदनलाल सारस्वत और उनके मुनीम रेवंतराम की थी। दोनो बीकानेर जिले के रहने वाले है। व्यापारी की दुकान के पास एक हनुमान मंदिर है। वो वहां पुजारी है। मंगलवार सुबह वो मंदिर में आरती करने गया था। लौटते हुए दिवाली की राम-राम करने मदनलाल की दुकान की तरफ आ गया।
उन्हें हटाने के लिए दुकान के नजदीक गया था तो व्यापारी और उसके मुनीम की बॉडी दिखी। बीकानेर के रहने वाले मदनलाल की एक दुकान मंडी कैंपस के अंदर और एक बाहर थी। उनकी बॉडी बाहर वाली दुकान पर मिली है। आशंका है कि हत्या उनकी दुकान के बाहर ही की गई है। व्यापारी का मुनीम रेवंतराम बीकानेर का बिगा का रहने वाला था। वो लंबे समय से उनके यहां काम कर रहा था।






