Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के टाइम टेबल जारी किया गया है। 10वीं की परीक्षां 17 दिनों तक चलेगी और 12वीं की परीक्षा 28 दिनों तक चलेगी। 10वीं कक्षा की परीक्षा 12 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगी वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा 12 फरवरी से 10 मार्च तक होगी।
दसवीं का प्रथम पेपर अगं्रेजी का 12 फरवरी को होगा। जिसके बाद ये पेपर 28 फरवरी को संस्कृत के साथ समाप्त होंगे। वहीं 12वीं के 12 फरवरी को मनोविज्ञान के साथ शुरू होंगे और 11 मार्च को शारीरिक शिक्षा के साथ समाप्त होंगे।







