न्यायाधीश का औचक निरीक्षण, 8 न्यायिक अधिकारियों को किया गया एपीओ-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान फस्र्ट न्यूज, नेटवर्क। बम से उड़ाने की धमकी के बाद न्यायिक अधिकारियों को एपीओ कर दिया गया है। दरअसल जोधपुर हाईकोर्ट को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद हाईकोर्ट में अफरा तफरी मच गयी। न्यायिक कार्य शुरू होने से पहले हाईकोर्ट प्रशासन को धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं व अन्य स्टाफ की आवाजाही रोक दी गई। धमकी भरे ईमेल को देखते हुए कोर्ट परिसर को बंद करवाते हुए सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

 

हाईकोर्ट में बम धमकी के कारण न्यायिक कार्य में विलंब की सूचना जारी होने के बीच कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा अचानक जोधपुर जिला न्यायालय परिसर के औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने सुबह करीब 11 बजे जोधपुर महानगर न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया, जहां कई न्यायिक अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए हाईकोर्ट प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और आठ न्यायिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (एपीओ) में रखने के आदेश जारी कर दिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!