Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अंग्रेजी नववर्ष 2026 के लगने के साथ ही प्रदेशभर में सर्दी ने अपना रोद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया जो कि लगातार 12 दिन बीतने के बाद भी जारी है। जानकारों की माने तो यह सर्दी कुछ और दिन तक ऐसी ही कहर बरपाएगी। सर्दी के डबल काउंटर के चलते सुबह से शाम तक हाथ पाव ठिठुर रहे है। ठंडी हवाओं ने सड़कों को विरान सा कर दिया है। सोमवार को प्रदेेश के कई जिलों में पारा माइनस दर्ज हुआ।


झुंझुनूं, फलोदी, सीकर के फतेहपुर और पलसाना में बर्तनों में रखा पानी बर्फ बन गया। जैसलमेर, कोटपूतली- बहरोड़ सहित कई अन्य जिलों में गाडिय़ों और फसलों पर ओस की बूंदें जम गईं। फतेहपुर और पलसाना में आज पारा माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं दूसरी और आज से स्कूलों की छुट्टियां कई जिलों में खत्म हो गयी है। बीेकानेर में भी कलक्टर ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है । जयपुर समेत प्रदेश के 11 जिलों में स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गयी है। साथ ही, कुछ जिलों में समय बदला गया है। जयपुर में 13 जनवरी तक, सीकर में 17, भरतपुर में 13, डीग में 12,हनुमानगढ़ में 13, जालोर में 14, नागौर में 13, जैसलमेर में 14,ख् दौसा में 12, झुझुनूं में 13, बाड़मेर में 12 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां की गयी है। जिनमें अधिकांश जिलों में 5वीं तक के बच्चों की छुट्टियां की गयी है।
कल (रविवार) भी प्रदेश के कई इलाकों में पारा जमाव बिंदु और उससे भी नीचे चला गया था। जैसलमेर, नागौर, सीकर जिलों के कई इलाकों में बर्फ जम गई थी। रविवार को फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान -2 और नागौर में -1 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हाड़ कंपाने वाली इस सर्दी का सितम अगले कुछ दिन और जारी रहने की संभावना है।



