Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश में रूंह कंपा देने वाली खबर सामने आयी है। जहां पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। खबर जालोर से जुड़ी है। जहां पर हत्या के आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जानकारी के अनुसार भीनमाल थाना क्षेत्र के गांव दासपा में बुधवार रात करीब 11 बजे मंगलाराम ने ही फोन करके सूचना दी कि किसी ने उसकी पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंगलाराम से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ करने पर आरोपी मंगलाराम रोने लगा और हत्याा को कबूल कर लिया।


आरोपी ने अपनी पत्नी दाड़मी देवी (39), उसकी बेटी नीकू (10) और बेटा हितेश (7) की हत्या कर दी। पुलिस पहुंची तो मंगलाराम के हाथों पर खून के छींटे लगे हुए थे। ऐसे में पुलिस ने मंगलाराम से सख्ती से पूछताछ की तो वो रोने लगा और मर्डर करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।


