Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद शर्मा पर शुक्रवार सुबह नकाबपोश तीन बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया। घटना घटना कोटा रोड स्थित आरओबी के समीप की है। जहां पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शरद शर्मा पर नकाबपोश युवकों ने फायरिंग की। मिस फायर होने के कारण वे बाल-बाल बच गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे पीछे से आए तीन नकाबपोश युवकों में से एक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग का प्रयास किया। जान बचाने के लिए उन्होंने अपने स्कूटर को हमलावरों की बाइक से भिड़ा दिया, इससे बदमाश असंतुलित हो गए। इसके बाद दूसरे युवक ने भी फायरिंग का प्रयास किया, लेकिन हथियार अटक जाने से वह असफल रहा। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।



