राजस्थान के इस जिले में बीती रात को भूकंप के झटके-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश के सीकर जिले में बीती रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप के झटके बीती रात को करीब 12 बजकर 4 मिनट पर महसूस किए गए। पलसाना और जीणमाता क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग सहम गए। डर की वजह से कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

 

भूकंप के झटके करीब 5 से 7 सेकंड तक महसूस किए गए। खाटूश्यामजी इलाके में भी लोगों ने हल्का कंपन महसूस होने की जानकारी दी। रात का समय होने के कारण अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, लेकिन झटकों के चलते उनकी नींद खुल गई। कुछ लोगों ने बताया कि घरों में रखी वस्तुएं और पंखा हिलने लगा और दरवाजों से भी हल्की आवाज आई। भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। भूकंप के झटके हल्के होने के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!