दो जुडवां बेटियों को पिता ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट,पढ़ें खबर-Rajasthan Latest News 

Rajasthan Latest News 
राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। दिलदहला देने वाली खबर सामने आयी है। घटना सीकर के संतोषी माता मंदिर के पीछे वार्ड नंबर 31 की है। जहां पर
एक पिता ने पांच माह की जुडवा बेटियों को फर्श पर पट-पटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। आरोपी पिता अशोक अपनी पत्नी अनिता को बेटा नहीं होने की वजह से लगातार ताने मारता रहता था। मानसिक तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना को लेकर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह आरोपी अशोक अपनी पत्नी अनिता के साथ दोनों बेटियों को जिला अस्पताल से टीका लगवाकर घर लाया था। घर पहुंचने के बाद पत्नी और सास के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान अशोक ने गुस्से में पत्नी को धमकाते हुए कहा कि आज इन दोनों बेटियों का काम तमाम कर ही देता हूं। गुस्से से बौखलाए अशोक ने अपनी दोनों बेटियों को एक-एक कर कमरे में फर्श पर पटक दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी अनिता ने भयावह दृश्य देखकर चीखने लगी, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!