राजस्थान उपचुनाव: 7 में से इन 4 सीटों पर कांग्रेस रही तीसरे स्थान,एक सीट पर जमानत जब्त

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में हुए सात सीटों के उपचुनावों में भाजपा की धमाकेदार जीत हुई है। प्रदेश की सात सीटों में 5 पर भाजपा ने बाजी मारी है। जबकि एक सीट पर कांग्रेस और एक पर बीएपी जीती है। वहीं भाजपा ने वर्षो बाद खींवसर के गढ़ में अपना फूल खिलाया है।
आज आए सात सीटों के नतीजों में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। कांग्रेस सात में से तीन सीटों पर तीसरे स्थान पर चली गयी वहीं एक सीट पर तो जमानत भी जब्त हो गई।

देवली उनियारा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के बागी नरेश मीणा ने कांग्रेस के लिए खाई खोदन का काम किया। यहां पर भाजपा के प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर को 1 लाख वोट मिले। वहीं थप्पड़ कांड में जेल में जाने वाले निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को करीब 60 हजार वोट मिले है। तीसरे नम्बर पर कांग्रेस रही है। कांग्रेस प्रत्याशी कस्तूर चंद मीणा को मात्र 31 हजार वोट ही मिले हैं।
संलूबर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी शांता अमृतलाल को 84 हजार वोट मिले है। वहीं भारतीय आदिवासी पार्टी लगातार टक्कर में रही और जितेश कुमार कटारा ने 83 हजार के करीब वोट मिले है। वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी रेशमा मीणा को मात्र 26 हजार ही वोट मिले हैं।

चौरासी विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस का हाल बुरा रहा। यहां पर भारतीय आदिवासी पार्टी के अनिल कटारा को 89 हजार वेाट मिले है। वहीं भाजपा करीलाल को 64 हजार वोट मिले। कांग्रेस के महेश रौत को मात्र 15 हजार ही वोट मिले हैं।
खींवसर विधानसभा सीट पर तो कांग्रेस की जमानत जब्त हो गयी। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रतना चौधरी को मात्र 5 हजार 4 सौ ही वोट मिले हैं। यहां पर भाजपा के प्रत्याशी रेवंतराम को 1 लाख 8 हजार,आरएलपी की कनिका बेनीवाल ने 94 हजार से अधिक वोट मिले है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!