You are currently viewing राज और उद्धव ठाकरे 20 साल बाद दिखे एक साथ,दिया बड़ा संदेश

राज और उद्धव ठाकरे 20 साल बाद दिखे एक साथ,दिया बड़ा संदेश

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी तस्वीर
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महाराष्ट्र की राजनीति में आज वर्षो बाद दो भाई एक साथ दिखे। जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिले है। आज करीब 20 वर्षो के बाद एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना उद्धव गुट के उद्धव ठाकरे एक मंच पर एक साथ हाथों में हाथ थामे दिखे। दोनो महाराष्ट्र में ङ्क्षहदी को लेकर जारी विवाद के बाद आज एक साथ दिखे हैं।

 

दोनो ने आज मराठी एकता पर मुंबई के वर्ली डोम में एक रैली की। रैली में राज ठाकरे ने जमकर अपना भाषण दिया और मराठी के लिए सब कुछ समर्पित है की बात कहीं। राज ठाकरे ने कहा कि मैंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि झगड़े से बड़ा महाराष्ट्र है। 20 साल बाद हम एक मंच पर आए हैं आपको दिख रहे हैं। हमारे लिए सिर्फ महाराष्ट्र और मराठी एजेंडा है, कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है।

उन्होंने कहा, जो बाला साहेब ठाकरे नहीं कर पाए, जो और कोई नहीं कर पाया, वो देवेंद्र फडणवीस ने कर दिखाया, हमें एक कर दिया। आपके पास विधान भवन में ताकत है, लेकिन हमारे पास सड़कों पर ताकत है। इसे विजय रैली नाम दिया गया है। इसमें कांग्रेस और एनसीपी शामिल नहीं हुई है।

 

यह रैली किसी भी झंडे या पार्टी के बैनर तले नहीं की जा रही है। कहा गया है कि मराठी एकता के लिए सभी दल साथ आ सकते हैं। उधर, करीब 20 साल बाद उद्धव- राज ठाकरे एक मंच पर नजर आएंगे। आखिरी बार 2006 में बाला साहेब ठाकरे की रैली में साथ दिखे थे।