राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। प्रदेश में लगातार मौसम में परिवर्तन हो रहा है। जिसके चलते मौसमी बीमारियोंं का खतरा बढ़ गया है। बीकानेर में भी अलसुबह से बारिश से दौर जारी है जिसके चलते मौसम सर्द बना हुआ है। राजस्थान में नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने के साथ ही रेगिस्तानी जिलों में सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। इससे पहले यहां मानसून सीजन की तरह तेज बिजली चमकी और बादल भी गरजे।

बदले मौसम का असर राजधानी व आसपास के इलाकों में दिखाई दे रहा है। यहां भी बूंदाबांदी हुई। मौसम केन्द्र जयपुर ने आज 17 जिलों में बारिश और ओले गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र के अलर्ट के बीच मंगलवार सुबह से जयपुर ठंडी हवा चल रही है। सुबह करीब 8 बजे शहर के कई हिस्सों में बरसात भी हुई।
विभाग के अनुसार बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, सीकर, झुझुनूं, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धोलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, जोधपुर, नागौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शेष सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।



