राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। प्रदेश में लगातार मौसम परिवर्तन का दौर जारी है। सोमवार को अनेक जिलों में बारिश हुई और कई स्थानों पर ओले भी गिरे। पांचू क्षेत्र में बारिश के चलते पुलिस की गाड़ी पर पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि पुलिसकर्मियों को बड़ा नुकसान नहीं हुआ। वहीं नोखा क्षेत्र में जमकर इन्द्र देवता मेहरबान हुए। राजस्थान में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से आज भी 7 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है।

 

अप्रैल के पहले सप्ताह में भी इस सिस्टम का असर रहेगा। मौसम के इस बदलाव से दिन के तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में एक्टिव वेदर सिस्टम का असर अप्रैल में भी रहेगा। पहले सप्ताह में बारिश की संभावना है। हालांकि, दो-तीन दिन में इस सिस्टम का असर कम होने लगेगा। इसके बाद गर्मी बढ़ेगी। आज सीकर, झुझुनूं, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!