राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान- 2026Ó के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी नयाशहर मण्डल, बीकानेर द्वारा दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष मोहन सुराणा, भाजपा जिला सहप्रभारी प्रियंका बेलान, जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, जिला सोशल मीडिया संयोजक चंद्रशेखर शर्मा एवं जिला मंत्री किशन चौधरी ने विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल 7 सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें विभिन्न विषयों पर वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक एवं वैचारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सातों सत्रों की अध्यक्षता क्रमश: विशालजी गोलछा, जगदीशजी सोलंकी, रमजानजी अब्बासी, महेंद्रजी बरडिय़ा, मधुसूदनजी शर्मा, रामचंद्रजी सोनी एवं अलका हेमकार द्वारा की गई। समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला सहप्रभारी प्रियंका बेलान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
इस प्रशिक्षण वर्ग में मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा के नेतृत्व में नयाशहर मंडल की समस्त कार्यकारिणी सहित कुल 119 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री सुनील जोशी द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान पधारे सभी अतिथियों का मातृशक्ति द्वारा भारतीय परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। पंजीयन काउंटर पर सभी कार्यकर्ताओं का विधिवत पंजीकरण किया गया तथा विभिन्न सत्रों में बूथ अध्यक्षों द्वारा अध्यक्षता की गई। कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी, केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर जिला पदादिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक-सहसंयोजक, पार्षदगण एवं भाजपा विचारक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


