प्रियंका ने तोड़ा अपने भाई राहुल का रिकॉर्ड,धमाकेदार हुई एंट्री

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। वायनाड़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रियंका गांधी ने 6 लाख 22 हजार वोट लिए है। वहीं उनके प्रतिद्धन्द्धी सीपीआई के सतयेन ने 2 लाख 11 हजार वोट ही लिए है। प्रिंयका गांधी ने अपनी धमाकेदार एंट्री करते हुए यह चुनाव 4 लाख 10 हजार के करीब वोटों से जीता है। जबकि यहां से भाजपा की उम्मीदवार को करीब 1 लाख 10 हजार वोट मिले है।

प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 2024 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी ने 3,64,422 के अंतर से जीत हासिल की थी। राहुल गांधी को तब 6,47,445 वोट हासिल करके भारी जीत हासिल हुई थी।

 

जीतने के बाद प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि ‘आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हू।. मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि समय के साथ, आपको वास्तव में यह महसूस हो कि यह जीत आपकी जीत है और जिस शख्स को आपने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है, वह आपकी उम्मीदों और सपनों को समझता है और आपके लिए लड़ता है. मैं संसद में आपकी आवाज बनने के लिए उत्सुक हूं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!