राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल शनिवार को जेएनवीसी क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी ने सुसाइड कर लिया। जिसके बाद मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में कुछ लोगों पर आरोप है। इसको लेकर अब परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग उठाई है। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि मृतक नोखा तहसील के रहने वाले मदनदास है। जो कि सुरजपुरा कॉलोनी में चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर सुसाइड नोट भी मिला है। तिवाड़ी ने बताया कि मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। सुसाइड नोट में किरायेदार और उसके परिजनों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में ब्लेकमेलिंग और आर्थिक शोषण को लेकर आरोप लगाए गए है।




