राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रेमानंद जी महाराज ने रात को 2 बजे निकलने वाली अपनी पदयात्रा को बंद करने का फैसला किया है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की गयी है। जिसमें बताया गया है कि महाराज ने अपने स्वास्थ्य व बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के मद्देनजर रात की पदयात्रा को अनिश्चिकाल के लिए बंद करने का फेसला किया है। श्री हित राधा केलि कुंज परिकर की तरफ से सोशल मीडिया पर पत्र जारी कर ये जानकारी दी गई है। पत्र में लिखा गया है- आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य और बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए रात 2 बजे निकलने वाली पदयात्रा अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है। इस पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री हित राधा केलि कुंज तक संत प्रेमानंद का दर्शन पाते थे।
गौरतलब है कि रात के समय पदयात्रा से होने वाली शोरगुल की वजह से रास्ते में पडऩे वाली कॉलोनियां के लोगों ने विरोध किया था। इस पदयात्रा का एनआरआइ ग्रीन कॉलोनी के लोगों ने जमकर विरोध जताया था। कॉलोनी की महिलाओं ने हाथ में तख्तियां लेकर संत प्रेमानंद की पदयात्रा का विरोध किया था। महिलाओं का कहना था कि पदयात्रा के दौरान पटाखे फोड़े जाते हैं। इससे बीमार और बुजुर्ग लोगों को दिक्?कत होती है। महिलाओं ने अपील की थी कि लोगों की भलाई के लिए प्रेमानंद जी को रात की पदयात्रा बंद कर देनी चाहिए।

Leave a Comment