Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का विशेष अभियान जारी है। लगातार स्थान बदल-बदलकर नाकाबंदी की जा रही है। जिसके चलते नियम तोडऩे वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। टै्रफिक पुलिस थानाधिकारी नरेश निर्वाण की टीम लगातार वाहन चालकों की जांच की जा रही है।
नियमों का उल्लघंन करने वाले 403 के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी। वहीं 18 वाहनों को सीज किया गया। वहीं म्युजियम सर्किल पर यातायात व्यवस्था पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी थी। इस दौरान करीब 8 बजे के आसपास सड़क पर एक पर्स मिला जिसमें करीब 7 हजार रूपए,पैन कार्ड,आधार कार्ड आदि दस्तावेज मिले। जिसको मालिक को पता करके उसे सुपुर्द कर दिया।