राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया हे। यह कार्रवाई नोखा पुलिस टीम ने एसपी के अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान के तहत रविवार रात को की। पुलिस टीम ने नोखा शहर में एक घर पर दबिश देकर ओमप्रकाश को दबोचा गया।

 

जहां से पुलिस ने तलाशी के दौरान 56 ग्राम एमडी व 10 किलो से अधिक अवैध डोडा पोसत जब्त किया है साथ ही तीन किलो से अधिक डोडा का चूरा भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे ।आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले दर्ज बताएं जा रहे है। फिलहाल आरोपी से अवैध नशीले पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!