राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रार्थना शिक्षण समिति माध्यमिक विद्यालय शिवबाड़ी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाध्यापक भरत सिंह राठौड़ व भाजपा नेता मनोज प्रजापत ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ रहीं। भाजपा जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, जिला मीडिया संयोजक मंजूषा, विनोद धवल, उदयवीर सिंह, राजुनाथ, अरुण भारती, विष्णु पुनिया, रामचन्द्र खटोड़ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस दौरान करीब 115 पौधे नीम,टाली,इमली के लगाए गए। सभी मौजूद लोगों ने पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण किया। विद्यालय के अध्यापकगण, भाजपा कार्यकर्ता और पाठशाला के बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए और विद्यार्थियों को वितरित किए गए।