कीटनाशक बन रहा जानलेवा,दो युवकों की मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फसलों में छिड़के जाने वाला कीटनाशक जानलेवा बनता जा रहा है। लगातार बीकानेर जिले में कीटनाशक के चलते मौत हो रही है। ऐसी ही दो खबरें अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आयी है।
लूणकरणसर थाने में राकेश विश्नोई ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि 8 अप्रैल का उसका रिश्ते में भाई अशोक खेत में फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान कीटनाशक की चपेट में आ गया। जिसके चलते वह बेहोश हो गया और मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

वहीं रणजीतपुरा थाना क्षेत्र से भी ऐसी ही खबर सामने आयी है। इस सॅम्बंध में मृतक के पिता रोशन खां ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा अजीम खां खेत में स्प्रे का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान कीटनाशक का स्प्रे उसे चढ़ गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!