
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ आरंभ कर दिया है। जिसके बाद लगातार कार्रवाई जारी है । एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में विभिन्न थानों स्तरों पर इसके तहत एक्शन शुरू हो गया है। इसी कड़ी में देशनोक पुलिस टीम ने सीओ जरनैल सिंह के निकट सुपरविजन और थानाधिकारी सुमन शेखावत के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा जब्त किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामस्वरूप के घर पर दबिश देकर 32 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। पुलिस ने कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





