


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विद्युत लाईन से तार चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया हे। यह कार्रवाई हदां पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 2 मार्च को हेतराम ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि हदां से उदट के बीच कार्य किया जा रहा था। इस दौरान 1 फरवरी की रात को राजीवनगर खारिया मल्लिनाथ के पास से तीन पोलों के बीच से तीन रेबिट तार कोई व्यक्ति चेारी कर ले गए।


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ कोलायत संग्राम ङ्क्षसह के निकट सुपरविजन में हदां थानाधिकारी ईमीचंद की टीम ने कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य जुटाएं। जिसके बाद संदिग्ध को चिन्हित करते हुए श्रवणङ्क्षसह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे पीसी रिमांड पर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है । कार्रवाई करने वाली टीम में ईमीचंद, नारायणदान, बृजलाल, कालुराम, मांगीलाल, रामङ्क्षसह, सुमित्रा शामिल रहें।