राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान की सात सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ गए है। सात में से 5 सीटों पर भाजपा का भगवा लहराया है। तो कांग्रेस और बीएपी ने एक-एक सीट जीती है। भाजपा ने उपचुनावों में बंपर जीत दर्ज की है। जिसके बाद प्रदेशााध्यक्ष से लेकर सीएम तक उत्साहित है।
भाजपा ने अंतिम सीट के रूप में रामगढ़ सीट भी जीत दर्ज कर ली है। भारतीय जनता पार्टी के सुखंतव ङ्क्षसह ने आर्यन जुबैर को हरा दिया है।
वहीं दौसा में जगमोहन मीणा की एक बार हार के बाद अब फिर से रिकाउंटिग की जा रही है।
भाजपा ने झुझुनूं,देवली उनियारा,संलूबर,रामगढ़,खींवसर से जीत दर्ज की है। वहीं चौरासी से बीएपी के अनिल कटारा ने जीत दर्ज की है।
मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने जीत को कार्यकर्ताओं की जीत बताया है।
