राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर को महिमामंडित करने वालों के खिलाफ अब एक्शन की तेयारी की गयी है। गैंगस्टर को सोशल मीडिया पर महिमामंडित करने वालों के खिलाफ अब एडीजी एटीएस दिनेश एमएन ने तैयार कर ली है। पोस्ट को लाइक-कमेंट करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जेल भी जाना पड़ सकता है।

 

एडीजी एटीएस दिनेश एमएन की ओर से जारी आदेश में कहा है कि बड़े गैंगस्टर, गुंडे, बदमाश आमजन में भय और प्रभाव जमाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। विलासितापूर्ण जीवन शैली, महंगी गाडिय़ों, हथियार, संपत्ति को सोशल मीडिया पर महिमामंडन करते हैं। इसे देखकर लोग, खासकर युवा अनुयायी बन जाते हैं और प्रभावित होकर अपराध करने लगते हैं।

 

अगर सोशल मीडिया पर ऐसे ही उद्देश्य के लिए पोस्ट डाली जाती हैै या गैंग के लोगों की ओर से डाली गई पोस्ट को लाइक, कमेंट, शेयर किया जाता है तो उस पर रोकथाम के लिए कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में सभी रेंज के आईजी, जिलों के एसपी को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!