राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार और बस की भिड़ंत में एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। हादसे में तीन लोग घायल हो गए है। हादसा चुरू के भालेरी थाना क्षेत्र में हुआ है। जहां पर आमने-सामने से बस और कार की भिड़ंत हो गयी। हादसे में हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी बलवान की मौत हो गई। कार में सवार सरदारशहर के तीन अन्य लोग विक्रम, पंकज और विनोद घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भालेरी थानाधिकारी फरमान खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतक का शव भालेरी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया। घायलों को एंबुलेंस से भालेरी पीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। डीबी अस्पताल से विक्रम को जयपुर रेफर किया गया। पंकज को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों के साथियों ने बताया कि चारों एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। वे कंपनी के काम से गोगामेड़ी गए थे। काम निपटाकर सरदारशहर लौटते समय मेलूसर और भालेरी के बीच यह हादसा हो गया।