राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में एमडी पकड़ी है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने की है। पुलिस टीमों ने अंसल कॉलोनी के पास यह कार्रवाई की है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी विजेन्द्र सीला ने बताया कि एएनटीएफ के प्रभारी महेन्द्र दत शर्मा के सहयोग से अंसल कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए करीब सौ ग्राम अवैध एमडी जब्त की है।

 

पुलिस ने अवैध एमडी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक नाबालिग को भी इस मामले में निरूद्ध किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक आई-20 कार को भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!