You are currently viewing लाखों की अवैध अफीम के साथ एक गिरफ्तार

लाखों की अवैध अफीम के साथ एक गिरफ्तार

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अफीम जब्त की है। यह कार्रवाई हदां पुलिस थाने की टीम ने की है। पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे 11 पर नोखड़ा में रामदेव मंदिर के पास यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने हाईवे पर कार्रवाई करते हुए करीब 3 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। पुलिस ने अवैध अफीम के साथ खारा फलौदी के रहने वाले अशोक विश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़ी गयी अवैध अफीम की कीमत बाजार में करीब 8 से 10 लाख तक आंकी जा रही है।