राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस टीमों ने आज अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की है। मुक्ताप्रसाद पुलिस ने एक किलो स्मैक के साथ नाबालिग को को निरूद्ध किया है। वहीं नोखा पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 12 किलो 855 ग्राम गांजे के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डीएसटी के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए राजाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 12 किलो 855 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थो के सम्बंध में पुछताछ की जा रही है।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment