राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बरसात और ओलावृष्टि के मद्देनजर जिला कलेक्टर  निशांत जैन ने सभी उपखंड अधिकारियों और तहसीलदारों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए खराबे का प्राथमिक सर्वे करने और अविलंब रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को अपने राजस्व दलों को सक्रिय करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को निर्देशित करते हुए प्राथमिक सर्वे रिपोर्ट अविलंब उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। साथ ही अतिरिक्त कलेक्टर (राहत) को भी फील्ड फंक्शनरी को एक्टिव मोड पर रखने के लिए निर्देशित किया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!