You are currently viewing अब सोशल मीडिया पर अभद्रता करना नहीं होगा आसान,यूजर कर सकेंगे नापसंद

अब सोशल मीडिया पर अभद्रता करना नहीं होगा आसान,यूजर कर सकेंगे नापसंद

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डिजीटल होती दुनिया में सोशल मीडिया की अहमियत दिनोंदिन बढ़ रही है। व्यापार से लेकर मनोरंजन तक अब सोशल मीडिया का साधन बनता जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अश्लीलता भी तेजी से फैल रही है। जिसको लेकर अब मेटा एक्शन में आ गया है। मेटा जल्द ही इसको लेकर नया फीचर रोलआउट कर सकता है। मेटा के स्वामित्व वाली इंस्टाग्राम पर जल्द ही डिसलाइक का ऑप्शन आ सकता है। जिसको लेकर ट्रायल किया जा रहा है। यूजर्स लंबे समय से इस फीचर की डिमांड कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो डिसलाइक बटन इंस्टाग्राम में दिए गए हार्ट शेप वाले लाइक बटन के साथ ही मौजूद होगा।
अगर किसी कमेंट को पसंद नहीं किया जाता है तो उस पर आसानी से डिसलाइक का बटन दबाकर रिएक्शन दिया जा सकेगा। नीचे की तरफ दिए गए एरो की तरह ये डिसलाइक बटन दिखाई देगा। बताया जा रहा है कि रेडिइट के डाउनवोट बटन की तरह ही इंस्टाग्राम का डिसलाइक बटन दिखाई देगा। इंस्टाग्राम के बाद इसे फेसबुक पर भी जारी किया जा सकता है।