राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इन दिनों प्रदेशभर में शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है ताकि सही व्यवस्था का पता लगाया जा सके। कल शुक्रवार को पांचू के पारवां में भी औचक निरीक्षण के दौरान बिना मान्यता के स्कूल संचालित होता मिला। जानकारी के अनुसार अधिकारी सरकारी स्कूल में कम नामांकन को लेकर जानकारी जुटा रहे थे तभी जानकारी मिली कि निजी स्कूल के कारण नामांकन कम है।

 

 

जिसके बाद टीम ने निजी संस्थान पर छापा मारा तो मौके पर कोई वेद्य दस्तावेज नहीं मिले। स्कूल 25 गुणा 20 फीट के मकान में चल रहा था। दो कमरों और एक रसोई घर में 100 से अधिक बच्चे बैठे थे। रसोई में चूल्हा और चिमनी तक मौजूद थी। स्कूल संचालक मोहनलाल के पास मान्यता का कोई दस्तावेज नहीं मिला।

 

सीबीईओ प्रेमदान ने बताया कि बच्चों का प्रवेश सरकारी स्कूलों में होगा। बच्चों को रिलीव करने की सहमति के बाद फिलहाल स्कूल सीज नहीं किया है, लेकिन सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूल में भेजना चाहेंगे, उन्हें मान्यता प्राप्त स्कूल भेजेंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!