


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए महाविद्यालय से संबद्ध राजकीय चिकित्सालयों में आउटडोर पेशेंट (ओपीडी) देखने के समय में परिवर्तन किया है।


इस आदेश के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक पीबीएम हॉस्पिटल, एसएसबी हॉस्पिटल, राजकीय जिला अस्पताल, बीकानेर एवं गंगाशहर सेटेलाइट हॉस्पिटल में ओपीडी मरीजों को देखने का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार महाविद्यालय परिसर में संचालित समस्त नॉन-क्लिनिकल विभागों का कार्य समय भी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है। रविवार तथा अन्य राजपत्रित अवकाशों के दिन आउटडोर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक रहेगा।