देहात भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में नया नाम आया सामने

देहात भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में नया नाम आया सामने

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में सात सीटों पर कल 13 नवम्बर को उपचुनाव होने है। जिसके बाद प्रदेश भाजपा से मंडल स्तर पर बड़ा बदलाव होना है। ऐसे में हर कोई अपनी दौड़ दौड रहा है। इसी बीच देहात भाजपा के अध्यक्ष के लिए युवा का नया नाम सामने आया है। अब देहात अध्यक्ष के लिए 40 वर्षीय युवा अमित पंचारिया का नाम सामने आया है। बता दे कि अमित पंचारिया उम्र में युवा है लेकिन पिछले 15 सालों से पार्टी में काम कर रहे है। युवा मोर्चा से लेकर पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके है, खास कर के पिछले 6 सालों से पार्टी के विस्तारक (प्रभारी) के रूप में कार्य कर चुके है। जिसमे कार्यकर्ता अपना पूर्ण समय देकर संगठन के लिए निरंतर कार्य करते है। जिसमें नोखा के पंचारिया बहुत सक्रिय एवं अनुभवी माने जाते है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके है।
पंचारिया सभी बड़े नेताओं से अच्छे संपर्क में रहते है। खास कर के प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ कार्य करने का अनुभव है। प्रदेश में मंत्री एवं संगठन के सभी लोगो से अच्छा तालमेल है और पार्टी युवाओं को यह जिम्मेदारी देती आई है। पिछली बार भी कई युवा नेता भाजपा के जिलाध्यक्ष बने थे ऐसे में पंचारिया भी एक विकल्प के रूप में सामने आए है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!