जरा सी लापरवाही करवा सकता है बड़ा नुकसान,खुद भी बचें औरों को करें सावधान,चल रहा स्कैम का खेल

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया आज के जमाने में हर किसी के फोन में मिल जाएगा। सोशल मीडिया के साथ-साथ अब ऑनलाइन पैमेंट भी तेजी से हो रहा है। जिसका फायदा साइबर ठग उठा रहे हैं। साइबर ठग नए-नए तरीकों से मिनटों में खातों को साफ कर रहे हैं।
इन दिनों टेलीग्राम के जरिये ठगी की जा रही है। ऐसे में सैकड़ों की लापरवाही बड़ा नुकसान करवा सकती है। राजस्थान फस्र्ट न्यूज आमजन को आगाह करता है किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी पुरी जानकारी ले और किसी भी प्रलोभन से जुड़े लिंक पर क्लिक ना करें।

 

साइबर ठगों ने फिर से नया तरीका इजाद किया है। इस तरीके में लिंक पर क्लिक करते ही यूजर के टेलीग्राम लिस्ट के सभी नंबरों पर वह मैसेज फॉरवर्ड हो जाएगा। अलग-अलग कारण बताकर लिंक क्लिक करने के मैसेज भेजे चले जाएंगे। उधर, मैसेज मिलते ही लिंक पर क्लिक करते ही संपर्क नंबरों पर मैसेज स्वत: ही आगे जाने लगे। साइबर विशेषज्ञों का कहना था कि फेस्टिव सीजन में ठगी का यह नया पैंतरा हो सकता है। ऐसे में लिंक के जरिये सभी के पास अलग-अलग मैसेज जाते है और क्लिक करते ही खाते से रूपए पार हो रहे हैं।

 

सोशल मीडिया पर कई खतरनाक लिंक होते हैं जिसमें छिपी हुई स्क्रिप्ट होती हैं। अक्सर हैकर्स ऐसे लिंक भेजते हैं जिससे किसी पेज के लाइक्स बढ़वा सकें या फिर किसी वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़वा सकें। लेकिन इन लिंक से साइबर ठगी, फोन हैक, यूपीआइ का भुगतान या अश्लील कंटेंट भी फॉरवर्ड हो जाता है।
साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि जब भी किसी लिंक पर आशंका हो तो उसे सीधे खोलने की बजाय ऑनलाइन मौजूद कई विश्वसनीय वेबसाइट का उपयोग करके स्कैन करना चाहिए। ये वेबसाइट आपको बताएंगी कि लिंक सुरक्षित है या नहीं। इससे न केवल आपकी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहेगी बल्कि आप अन्य लोगों को भी धोखाधड़ी वाले लिंक से बचा सकेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!