बाइक पर ले जा रहे थे एक क्ंिवटल के करीब नशीला पदार्थ,दो गिरफ्तार,गाड़ी जब्त

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में डोडा जब्त किया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस टीम ने की हे। पुलिस ने टीम ने सूचना के आधार पर चरकड़ा गांव की रोही में एक बाइक को रूकवाया। जिस पर कट्टों में कुछ सामान था। पुलिस ने गाड़ी पर मौजूद कट्टों को चैक किया तो उसमें डोडा मिला। जिस पर पुलिस टीम ने करीब 96 किलो अवैध डोडा के साथ अमेदाराम प्रजापत और शिवलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बाइक केा भी जब्त किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित से अवैध डोडा की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में सीआई हंसराज लूणा, एसआई बुधराम,शारदा,कांस्टेबल संजय, राकेश और गणेशाराम शामिल रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!