राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इन दिनों देशभर में आईपीएल का रोमांच जारी है। आईपीएल पर बड़े स्तर का सट्टा भी चलता रहा है। आईपीएल शुरू होने के साथ ही सटोरिये भी सक्रिय हो गए है और अलग-अलग तरीकों से आईपीएल के मैचों पर सट्टा करवाया जा रहा है। डिजीटल होते जमान के साथ मैचों पर सट्टा भी हाईटेक हो गया है ।

 

इसी कड़ी में एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में नयाशहर पुलिस ने सट्टे पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीमों ने सट्टें पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में मौके से मोबाइल फोन, लेपटॉप जब्त किए है। जानकारी के अनुसार मुखबिर की पुख्ता सूचना पर थाना अधिकारी रोहित चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम ने मुरलीधर कॉलोनी में दबिश देकर मौके से ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल संचालित करते हुए चार लोगों को दबोचा है।

इस काले कारोबार को चलाने के लिए बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 30 से 37 मोबाइल फोन व 3 लैपटॉप जब्त किए हैं, जिनके जरिए यह पूरा नेटवर्क ऑपरेट किया जा रहा था। पुलिस पकड़े गए चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि इनसे पुछताछ की जा रही है और आने वाले दिनों में खुलासे हो सकते हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!