राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत एक्शन शुरू कर दिया है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती राठोड़ के निदे्रशन में, सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी रोहित चौधरी आरपीएस के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी है।

 

 

पुलिस टीम ने लगातार नशीले पदार्थो से जुड़े मामलें में संलिप्त आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। जिस पर पुलिस टीम ने मुखबिर से सूचनाएं संकलित करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। जो कि तीन सालों से फरार चल रहा था और 5 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रोहित चौधरी, अजय कुमार, शीशराम, प्रदीप,भवानी सिंह, पुरूषोतम शामिल रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!