Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सावन के अंतिम सोमवार को नटराज उद्यान पर्यावरण समिति के तत्वावधान मे श्री नटराज पार्क, जीवननाथ जी धोरे के पास नटराज महादेव के आगे बाबा बर्फानी का श्रृंगार किया गया। संस्था से जुड़े विनित सारस्वत ने बताया कि बाबा बर्फानी के श्रृंगार के साथ-साथ आकर्षित करने वाले पहाड़ भी बनाऐ गए और पार्क मे लगे पेड-पौधौ को लाइट से पुरा चक्का-चौन्ध भी किया।


इसी क्रम मे संस्था से जुडे मोहित आचार्य ने बताया कि बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भक्तो का जमावड़ा दिन-भर लगा रहा। इस पुरे कार्यक्रम मे राधाकृष्ण किराडु, सुशील श्रीमाली, कालु बोहरा,सुनील आचार्य,मुकुल आचार्य,मुकेश सारस्वत,रवि ओझा आदि ने अपनी अहम भुमिका निभाई।


