कल बीकानेर आएंगे यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष-youth congress 

youth congress राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु कल बीकानेर आएंगे। जहां पर वो यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में भाग लेंगे। इस सम्बंध में यूथ कांग्रेस के देहात अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा ने बताया कि कल यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु और संगरिया विधायक,यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया आएंगे। कूकणा ने बताया कि उदय भानु कल वोट चोर गद्दी छोड़ और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। कल होने वाले प्रदर्शन को लेकर यूथ कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी है। लगातार कूकणा खुद गांवों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!