राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी संत और पूर्व सांसद का निधन-National News

National News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी संत और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का सोमवार सुबह निधन हो गया। 67 साल की उम्र में उनका आज निधन हो गया। वेदांती 7 दिसंबर को अयोध्या से दिल्ली में गए। वहां विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में शामिल हुए। 10 दिसंबर को दिल्ली से रीवा पहुंचे।

 

वहां उनकी रामकथा चल रही थी। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। दो दिनों से वे रीवा के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में एडमिट थे। उनके उत्तराधिकारी महंत राघवेश दास वेदांती ने यह जानकारी दी। कहा- महाराजजी का पार्थिव शरीर आज अयोध्या लाया जा रहा है। वेदांत दो बार अलग-अलग लोकसभा सीटों से सांसद रहें और बाबरी विध्वंस के मामलें में आरोपी थे लेकिन 2020 में उन्हें बरी कर दिया गया थ।

 

वेदांती 12 साल की उम्र में अयोध्या आ गए थे और लगातार अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन को धार देने में जुटे रहें। श्रीराम मंदिर आंदोलन को धार देने के कारण उन्हें राम मंदिर जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!