National News
एक्सप्रेस वे पर कोहरे के चलते भीषण हादसा
राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। मंगलवार अलसुबह घने कोहरे के चलते एक्सप्रेस वे पर भीषण हो गया। इस हादसे में करीब 7 बसें और कई कारें आपस में भिड़ गयी। जिसके चलते वाहनों में आग लग गयी और यात्री ज़िंदा जल गए। घटना मथुरा में मंगलवार सुबह 4 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे की है। जहां पर घने कोहरे के चलते 7 बसें और 3 कारें भिड़ गईं। टक्कर होते ही गाडिय़ों में आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की जलकर मौत हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा बढऩे की आशंका है, कई लोग गंभीर हाल में है।




बताया जा रहा है कि 20 एंबुलेंस से लोगों को अस्पताल भेजा गया है। कुछ लोगों की हालत बहुत गंभीर थी। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस-वे पर अचानक घना कोहरा दिखा। इस दौरान एक बस ने अपनी रफ्तार धीमी की। तभी पीछे से आ रही दूसरी बस उससे टकरा गई। देखते ही देखते सभी वाहन टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार गाडिय़ों की आपस में भिड़ंत हुई तो बम फटने से जैसीे आवाज आयी।
हादसे के बाद मौके पर आग का गुबार दिखाई दिया। लोग बसों की खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर कूद रहे थे। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई थी।



