वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री का अलसुबह निधन-National News 

National News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कई बार के सांसद रहे सुरेश कलमाड़ी का निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। सुरेश कलमाड़ी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 81 साल की उम्र में पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली।कलमाड़ी के आधिकारिक कार्यालय के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक कलमाड़ी हाउस एरंडवणे में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार दोपहर 3.30 बजे वैकुंठ श्मशान पुणे में होगा।

 

सुरेश शामराव कलमाड़ी का जन्म 1 मई 1944 को हुआ था। कलमाड़ी पुणे लोकसभा सीट से 2 बार सांसद चुने गए। राजनीति के साथ-साथ वे खेल प्रशासन के लिए भी जाने जाते रहे। भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष थे। 2010 में दिल्ली में हुए ग्लोबल इवेंट कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के चेयरमैन भी थे। कलमाड़ी ने रेल राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया था। कलमाड़ी दो बार लोकसभा और तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!