कांग्रेस से जुड़ी खबर
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कांग्रेस ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बीकानेर शहर व देहात में अग्रिम संगठन के जिला अध्यक्ष की घोषणा की है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल,पीसीसी चीफ गोविंद ङ्क्षसह डोटासरा के निर्देशों पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। जिसमें बीकानेर शहर में निवर्तमान पार्षद नंदलाल जावा और देहात में हरिराम बाना को जिला अध्यक्ष बनाया है। जो कि आने वाले दिनों में मूल संगठन के साथ समन्वय करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की और कार्य करेंगे।
