कलेक्ट्रेट के सामने पेड़ से लटका मिला नायब तहसीलदार

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। कलेक्ट्रेट के सामने नायब तहसीलदार का शव पेड़ से लटका मिलने की खबर सामने आयी है। घटना करौली जिले की है। जहां पर कलेक्ट्रेट के सामने सिटी पार्क में नायब तहसीलदार का शव मिला है। जानकारी के अनुसार सुबह पार्क में घूमने आए लोगों को शव दिखा, इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नायब तहसीलदार का 5 दिन पहले ही धौलपुर से करौली ट्रांसफर हुआ था। अभी यह क्लियर नहीं है कि यह हत्या है या सुसाइड
जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार भरतपुर के बाई गांव के रहने वाला राजेन्द्र सिंह है। राजेंद्र करौली में नायब तहसीलदार पद पर नियुक्त था। पांच दिन पहले ही उसका धौलपुर से करौली ट्रांसफर हुआ था। जेब में रखे आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई। वे कलेक्ट्रेट के सामने ही एक मकान में किराए से रह रहे थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!