नगर निगम : कांग्रेस नेताओं ने अधिकारी के कमरे के बाहर लगाया धरना

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस नेताओं ने धरना लगा दिया। कांग्रेस नेता आनंद ङ्क्षसह सोढ़ा के नेतृत्व में यह धरना लगाया गया। बी ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा की अगुवाई में किये गये इस प्रदर्शन में पहले उपायुक्त के कमरे के बाहर धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों का रोष था कि कांग्रेस पार्षदों के वार्डों से सफाई कर्मचारियों को हटाकर अन्य वार्डों में लगाया जा रहा है।

 

जिसके चलते उन वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमरा रही है। कांग्रेसजनों का आरोप है कि सफाई इन्सपेक्टर को शिकायत करने पर न तो इसका निस्तारण कर रहे है और न ही फोन उठा रहे है। इससे साफ प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार में जिन वार्डों से कांग्रेस पार्षद जीते हुए है। उनकी छवि बिगाडऩे का काम किया जा रहा है। अगर आज के इस प्रदर्शन के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो आगामी दिनों में बड़ा आन्दोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राहुल जादूसंगत,जावेद पडि़हार,नितिन वत्सस ,शब्बीर,आजम खां सहित अनेक जने शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!