राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर चोरी करने और मारने की धमकी देते हुए घर पर कब्जे का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में रामपुरा बस्ती निवासी मधुसुदन सिंह ने यशवर्धन ङ्क्षसह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 2 सितंबर 2025 की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसके घर में घुसकर मकान में चोरी की। जिसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और घर पर कब्जे का प्रयास किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!