राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी में जा रहे ज्वैलर की गाड़ी का टायर फटने से तीन की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ के नोहर क्षेत्र का है। जहां पर दोपहर करीब दो बजे के आसपास गाड़ी का टायर फट गया। जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में राजेश सोनी,सेठीराम,देवकी मौत हो गयी।
हादसे में राजेश सोनी की पत्नी सीमा, बेटियां रिद्धि, सिद्धि और बेटा कन्हैया घायल हो गए, जिनका हिसार अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। राजेश सोनी अपने परिवार के साथ हरियाणा के हिसार में किसी शादी में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार परिवार शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए हिसार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया।